अहमदाबाद. यहां एक एनआरआई कपल पर अपने ही गोद लिए बेटे की हत्या करवाने का आरोप लगा है। बेटे की उम्र 13 साल थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चे के नाम किए गए इन्श्योरेंस की 1.20 करोड़ रुपए की रकम हासिल करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी कपल फिलहाल लंदन में...
- पुलिस ने इस मामले में आरती लोकनाथ (53) और उसके पति कंवलजीत सिंह रायजादा (28) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- केशोद के इंस्पेक्टर अशोक तिल्वा ने बताया कि फिलहाल ये दोनों लंदन में हैं।
- बेटे गोपाल को उन्होंने 2015 में गोद लिया था।
साजिश में तीसरा शख्स भी शामिल
- पुलिस के मुताबिक, "आरती और कंवलजीत ने नीतीश मुंड नाम के एक शख्स के साथ मिलकर गोपाल की हत्या की साजिश रची थी।"
- "उन्होंने पहले गोद लिए बेटे का इन्श्योरेंस कराया गया, फिर उसे मार दिया गया, ताकि इन्श्योरेंस की रकम हासिल की जा सके।"
- "नीतीश भी पहले लंदन में रहता था। बाद में वीजा एक्सपायर होने के बाद वह भारत लौट आया।"
ऐसे हुआ खुलासा
- पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को नीतीश को गिरफ्तार किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
- बच्चे की मौत सोमवार को राजकोट के हॉस्पिटल में हुई थी।
- उस पर जूनागढ़ जिले के केसोड़ में 8 फरवरी की रात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने चाकुओं से हमला किया था।
- गोपाल उस वक्त नीतीश, हरसुख पटेल और महादेव के साथ राजकोट से अपने घर मालिया आ रहा था।
- गोपाल नीतीश के साथ ही रहता था। गोपाल की हत्या के लिए उसने दो लोगों को 5-5 लाख रुपए की सुपारी दी थी।