चंडीगढ़. एक एनआरआई शख्स ने शादी की और 45 दिन पत्नी के साथ रहने के बाद वह विदेश चला गया। अब पत्नी ने पति को विदेश से वापस लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शिकायत की है। पंजाब के कपूरथला से ताल्लुक रखने वाली चांद दीप कौर ने पति के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी है। चांद की शादी साल 2015 में जालंधर के रमनदीप सिंह से हुई थी। चांद कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि आगे भी किसी महिला के साथ ऐसा धोखा हो....
- चांद का कहना है कि पति को न्यूजीलैंड से डिपोर्ट कराने में सरकार मदद करे।
- पति की पासपोर्ट कैंसिल किया जाए, ताकि आगे से कोई एनआरआई पत्नी को धोखा ना दे पाए।
- चांद दीप ने 7 अप्रैल को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर अपनी शिकायत और केस से जुड़े कागजात पोस्ट किए थे।
- चांद पहले ही पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।
- पुलिस ने नोटिस भेजकर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया।
- इसके बाद फरवरी 2017 में पति को फरार घोषित कर दिया गया है।
ये है पूरी कहानी...
जानकारी के मुताबिक, रमनदीप सिंह ऑकलैंड में अकाउंटेंट की नौकरी करता है।
- शादी के 40 दिन बाद ही रमनदीप न्यूजीलैंड लौट गया।
- चांद के मुताबिक, वह जालंधर में अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहती थी।
- वह दिसम्बर 2015 में एक बार आया था और जनवरी 2016 में वापस लौट गया।
- इसके बाद फिर एक दिन ससुर ने कहा कि हमने बेटे रमन को जायदाद से बेदखल कर दिया है।
- इसीलिए तुम्हें भी अपने मां-बाप के घर जाकर रहना चाहिए।
- इसके बाद मैंने अपने पति को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।
- इसके बाद ससुराल वालों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ही ब्लॉक कर दिया।
- चांद ने यह भी आरोप लगाया है कि मुझे तो ऐसा लगता है कि उन्होंने शादी सिर्फ यौन शोषण करने के लिए की थी।